जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही अपने घरेलू बाजार में एन नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह फोन Realme GT Neo3 होगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि Realme GT Neo3 को चीन में इसी महिने अंत में लॉन्च कर दिया जायेगा। लॉन्च से पहले, Realme China CMO Xui Qi ने अपने वीबो हैंडल के माध्यम से डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल को दिखाते हुए एक नया पोस्टर जारी किया है।
Realme GT Neo3 का डिजाइन
कंपनी द्वारा पोस्ट किये गये डिजाइन से पता चलता है कि स्मार्टफोन के पीछे एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक फ्लैश दिया जायेगा। पोस्टर इस बात की भी पुष्टि करता है कि डिवाइस को OIS सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले, Realme VP माधव शेठ ने कहा था कि Realme GT Neo 3 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगा, लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी ने तब से अपनी योजनाओं में बदलाव किया है।
Realme GT Neo3 की संभावित कीमत
टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर के मुताबिक, भारत में रियलमी जीटी नियो 3 की शुरुआती कीमत 25,543 रुपये से शुरू होगी।
Realme GT Neo3 संभावित फीचर्स
TENAA लिस्टिंग के अनुसार फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जायेागा। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट के साथ आ सकता है। हालांकि, Zollege की एक रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट होने का दावा किया गया है। रैम और स्टोरेज की बात करेंतो हमें यह फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट्स में देखेने को मिल सकता है। फोन में पावर देने के लिए 5000 एएमएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यह 150W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।