जयपुर। चीनी की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी भारत में अपनी नई रियलमी जीटी सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसके लॉन्च की घोषणा कर दी है। भारत में Realme GT सीरीज को 18 अगस्त को लॉन्च कर दिया जायेगा। इस बात की जानकारी Realme भारत के CEO माधव शेठ ने दी है। इस सीरीज में दो मॉडल Realme GT और Realme GT मास्टर एडिशन लॉन्च किये जायेंगे।
Realme GT की संभावित कीमत
सीईओ माधव शेठ ने यह भी पुष्टि की कि Realme GT 5G की कीमत लगभग 30,000 रुपये होगी। वहीं, मास्टर एडिशन इससे थोड़ा ज्यादा कीमत पर लॉन्च होगा। अगर यह सच है, तो Realme GT इस साल का सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर होगा।
Realme GT के संभावित फीचर्स
बता दें कि यह सीरीज Realme X7 Max के समान होगी जिसे कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि GT सीरीज में मेटल-ग्लास बॉडी और एक स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जायेगा, बाकी फीचर्स इन दोनों फोन्स में एक जैसे ही हैं।
इस सीरीज में हमें 6.4-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। वहीं फोन में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी मौजूद होने की संभावना है। कैमरे की बात करें तो इसमें हमें 64-मेगापिक्सल मुख्य कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। जीटी मास्टर मास्टर एडिशन में हमें हाई-एंड क्वालकॉम या मीडियाटेक चिप्स के बजाय स्नैपड्रैगन 778G चिप देखने को मिल सकता है।