सस्ते दामों में Realme ने किया बड़ा धमाका, देखते ही खरीद लेंगे ये स्मार्टफोन

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने अपनी Narzo सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Realme Narzo 50A Prime है जिसे कंपनी ने फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। और इस फोन की शुरूआती कीमत करीब 10,600 रुपये है। इस कीमत पर कंपनी ने स्मार्टफोन में FHD + डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसी विशेषताएं जोड़ी हैं। आइये इस फोन की कीमत सहित पूरी जानकारी आपको देते हैं।

Realme Narzo 50A प्राइम की कीमत, उपलब्धता
Realme Narzo 50A Prime की कीमत 4GB/64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए IDR 1,999,000 (करीब 10,600 रुपये) रखी गई है। 128GB स्टोरेज मॉडल IDR 2,199,000 (लगभग 11,700 रुपये) की कीमत में आता है। भारत में इस फोन को कब लॉन्च किया जायेगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

Realme Narzo 50A Prime के फीचर्स
इस फोन में 6.6-इंच का FHD + डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2,408 x 1,080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T612 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB रैम और 128GB तक नेटिव स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 11 आधारित Realme UI पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f / 2.8 अपर्चर वाला मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f / 2.4 अपर्चर वाला मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए आपको 8-मेगापिक्सल का AI सेंसर मिलता है। डिवाइस में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।