Realme Narzo 50 5G सीरीज़ जल्द लॉन्च होने की संभावना, कंपनी ने पोस्टर टीजर जारी किया

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रिलयली जल्द ही अपने नार्जो 50 5जी सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Realme Narzo 50 5G के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया है, जिससे पता चलता है कि यह सीरीज रास्ते में हैं।

बता दें कि Realme की Narzo 50 सीरीज़ में वर्तमान में कई फोन शामिल हैं जैसे कि Narzo 50, Narzo 50i, Narzo 50A, और Narzo 50A Prime। लेकिन ये सभी 4जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। और ये एंट्री-लेवल सेगमेंट के लिए बने हैं। आगामी डिवाइस एक 5G फोन होगा जिसे संभवतः Realme Narzo 50 5G कहा जाएगा।

Realme Narzo 50 5G संभावित फीचर्स
Realme Narzo 50 5G में 6.58-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा दि जायेगी कैमरे की बात करें तो यहां 13MP मुख्य लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। अपफ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8MP का स्नैपर होगा। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

यह 4,800mAh की बैटरी पैक करेगा और इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट होगा। यह फास्ट चार्जिंग स्पीड वनीला नारजो 50 4जी जैसी ही है। यह Android 12 OS पर चलेगा और इसके ऊपर Realme UI 3.0 होगा। अंत में, यह 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आएगा और इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस सपोर्ट होगा।