जयपुर। Realme ने भारत मे दो नये स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं जिसमें Realme Narzo 50A और Narzo 50i शमिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन को लो बजट रेंज में पेश किया गया है। यहां हम आपको रियलमी नार्जो 50ए के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें 6000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आइये इस फोन कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
रियलमी नार्जो 50 ए की कीमत
कंपनी ने फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें यह 4 जीबी / 64 जीबी की कीमत INR 11,499 रूपये है। वहीं, 6 जीबी / 128 जीबी वाले मॉडल की कीमत 12,499 है। यह डिवाइस ऑक्सीजन ग्रीन और ऑक्सीजन ब्लू रंगों में आता है।
Realme Narzo 50A के फीचर्स
फोन में 6.5-इंच की LCD स्क्रीन HD+ रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच के साथ है। इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है जिसे 6 जीबी रैम तक जोड़ा गया है। वहीं कैमरे की बात करें तो फोन में सामने की तरफ वाटरड्रॉप कटआउट में 8 एमपी स्नैपर है और पीछे की ओर तीन कैमर दिये गये हैं जिसमें 50 एमपी कैमरा के अलावा 2 MP मैक्रो कैमरा और 2 MP पोर्ट्रेट लेंस मौजूद हैं।
फोन में पावर देने के लिए 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि फोन का सबसे बड़ा पॉजिटिव प्वांइट है। यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में यूएसबी-सी मौजूद है। यह रिवर्स चार्ज भी सपोर्ट करता है। फोन Android 11 OS पर काम करता है जिसमें Realme UI 2.0 कस्टम स्किन मौजूद है।