जयपुर। चीनी टेक कंपनी रियलमी जल्द ही फिलीपींस में अपना पैड मिनी लॉन्च कर सकती है। इस टैब को ई कॉमर्स साइट पर देखा गया है। हालंकि अभी कंपनी द्वारा इस पैड की आधिकारिक घोषणा करनी बाकी है। इस आगामी पैड में यूनिसोक T616 SoC प्रोसेसर मौजूद होगा इसमें 8.7-इंच का डिस्प्ले दिया जायेगा।
एशियाई देशों में प्रसिद्ध शॉपिंग वेबसाइटों में से एक, Lazada ने खुलासा किया है कि Realme 4 अप्रैल को फिलीपींस के बाजार में Realme Pad Mini लॉन्च करेगा।
Realme Pad Mini 4 के संभावित फीचर्स
Lazada पर लिस्टिंग के अनुसार, Realme Pad Mini में 8.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जायेगा, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84.59 प्रतिशत होगा। टैबलेट में सनलाइट मोड होगा, जिससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस सामान्य से अधिक हो जाएगी। Realme Pad Mini एक Unisoc T616 प्रोसेसर दिया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक रियलमी पैड मिनी में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
इसके अलावा कंपनी का यह नया टैबलेट 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि, आप स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए टैबलेट में माली जी57 जीपीयू हो सकता है।
इस टैबलेट की बैटरी 6400mAh की होगी, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह टैब 7.6mm मोटा और 372 ग्राम भारी होगा। यह ग्रे और ब्लू रंग विकल्पों के साथ एक एल्यूमीनियम शरीर के साथ आ सकता है।