जयपुर। चीनी फोन निर्माता कंपनी रियलमी अपना पहला टैबलेट पेश करने जा रही है। रियलमी भारत में 9 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी जिसमें यह टैबलेट लॉन्च किया जायेगा। कंपनी ने रियलमी पैड टैबलेट का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में रियलमी पैड की प्रमुख विशेषताओं को बताया गया है। जिसमें, इसके प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग आदि शामिल हैं। रियलमी भारत और यूरोप के सीईओ माधव शेठ ने ट्विटर पर Realme Pad की एक तस्वीर साझा की है। आइये इसकी जानकारी विस्तार से आपको बताते हैं।
रियलमी के द्वार जारी किये गये टीजर के अनुसार, Realme Pad में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया जायेगा। इस पैड को कंपनी गेमर्स को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी। Realme Pad में पावर देने के लिए 7,100mAh की बडी बैटरी भी दी जायेगी। बताया जा रहा है कि यह बैटरी 65 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। टीजर के मुताबिक अनुसार, टैबलेट 18W क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
बता दें कि इस Realme Pad को 9 सितंबर को Realme 8s 5G और Realme 8i के साथ लॉन्च किया जाएगा। और यह वर्चुअल लॉन्च इवेंट दोपहर 12:30 बजे IST से शुरू होगा।
भारत में Realme Pad के लॉन्च से पहले यह Flipkart पर लाइव हो चुका है। जिसमें 10.4-इंच डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। 6.9 मिमी पतले बॉडी होगी। और स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2,000x1,200 होगा। टीज़र पेज पर, Realme Pad में दो कैमरे दिखाई दे रहे हैं - एक पीछे की तरफ और दूसरा सामने की तरफ। पिछले लीक से पता चलता है कि Realme Pad में आगे और पीछे दोनों तरफ 8-मेगापिक्सल सेंसर हो सकते हैं।