स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ Realme Pad X लॉन्च हुआ, जानें फीचर्स और कीमत

जयपुर। Realme ने आज चीन में Realme Pad X को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Realme Pad X में 2K LCD स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 6GB तक रैम और 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,340mAh की बैटरी जैसे दमदार फीचर्स एड किये हैं।

Realme Pad X की कीमत और उपलब्धता
Realme Pad X की कीमत 4GB/64GB मॉडल के लिए CNY 1,299 (लगभग 15,000 रुपये) और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) है। यह वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 31 मई से चीन में बिक्री पर जाएगा। भारत में इस इसके लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

Realme Pad X के फीचर्स
Realme Pad X में 2K रेजोल्यूशन के साथ 11 इंच का LCD डिस्प्ले है। स्क्रीन में 84.6% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।
पैड एक्स में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस 5GB तक वर्चुअल रैम विस्तार और माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक इंटरनल स्टोरेज विस्तार का समर्थन करता है।

वहीं फोटो ग्राफी की बात करें तो Realme Pad X 5G में पीछे की तरफ एक सिंगल 13MP कैमरा है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, डिवाइस सामने की तरफ 8MP स्नैपर से लैस है। इसमें हाई-रेस ऑडियो के साथ डॉल्बी एटमॉस, चार स्पीकर, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और भी बहुत कुछ सपोर्ट मिलता है। टैबलेट पैड के लिए रियलमी यूआई पर चलता है।