जयपुर। Realme ने आज भारत में एक लॉन्च इवेंट के दौरान Realme Watch 3, Realme Buds Air 3 Neo और Realme Flat Monitor को लॉन्च किया। इसके अलावा कंपनी ने भारत में Realme Pad X टैबलेट भी लॉन्च किया। यह तीसरा टैबलेट है जिसे Realme ने भारत में लॉन्च किया है। आइये इस टैब की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Realme Pad X की कीमत और उपलब्धता
जहां तक कीमत का सवाल है, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Realme Pad X के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले डिवाइस के 5G वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसी तरह, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले डिवाइस के 5G वैरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये होगी।
शुरूआत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Realme Pad X का वाई-फाई वेरिएंट 17,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि डिवाइस का 5G वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ 23,999 रुपये में बेचा जायेगा। इसी तरह, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले डिवाइस के 5G वैरिएंट की भारत में कीमत 25,999 रुपये होगी।
उपलब्धता की बात करें तो, Realme Pax X भारत में ग्लेशियर ब्लू और ग्लोइंग ग्रे कलर वेरिएंट में realme.com और फ्लिपकार्ट के माध्यम से 1 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Realme Pax X के स्पेसिफिकेशंस
Realme Pad X 10.95-इंच WUXGA+ फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 1200 x 2000 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन मौजूद है। यह 7.1mm स्लिम बॉडी के साथ आता है और इसका वजन सिर्फ 499 ग्राम है।
प्रोसेसर की बात करें तो Realme Pad X में 6nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और एड्रेनो 619 GPU दिया गया है जिसे 6GB तक रैम और 128GB ROM के साथ जोडा गया है। यह Realme UI 3.0 चलाता है। बैटरी की बात करें तो, Realme Pad X में 33W डार्ट चार्ज तकनीक सपोर्ट के साथ 8,340mAh की बैटरी है।
जहां तक कैमरों का सवाल है, Realme Pad X में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा 105-डिग्री व्यू के साथ आता है। ऑडियो के लिए, Realme Pad X में डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर हैं।