Realme का धांसू फोन जल्द आ रहा है भारत में, MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर से होगा लैस

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही भारत में एक दमदार फोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Realme 9 Pro+ होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के बारे में एक एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। Realme ने पुष्टि की है कि इस फोन को MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा।

कंपनी ने एक पोस्ट में कहा कि “Realme ने दुनिया भर के युवाओं के लिए अत्याधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले डिजाइन लाने के लिए प्रतिबद्ध है, 2020 में 5G स्मार्टफोन की अपनी रेंज पेश की। और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए Realme 9 Pro+ एक और स्मार्टफोन होगा जो 5G नेटवर्क का सपोर्ट करेगा। बता दें की फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन को लॉन्च करने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फोन को भारत में 16 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 9 Pro+ के संभावित फीचर्स
रिपोर्टों के अनुसार, Realme 9 Pro+ में 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जैसा की कंपनी ने पुष्टि की है फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया जायेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दिये जाने की उम्मीद है। @OnLeaks द्वारा साझा किए गए रेंडर के अनुसार, इस फोन में कर्व-एज बॉडी, स्लिम प्रोफाइल और नक़्क़ाशीदार परत होगी। फ्रंट में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में सिंगल पंच होल्ड सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा रेगुलर प्रो मॉडल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जबकि प्रो प्लस मॉडल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर मिलने की संभावना है।