बस इतनी सी कीमत पर 6GB RAM, 64GB स्टोरेज वाला Realme फोन भारत में लॉन्च

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारत में आज अपने Narzo 30 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। और इस नये मॉडल को कंपनी ने 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस 6 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 14,000 रूपये से भी कम है। बता दें कि​ रियलमी नार्जो 30 पहले दो वेरिएंट में पेश किया जा चुका है जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है।
Realme Narzo 30 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत
6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले नए Realme Narzo 30 वैरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं पुराने Models की कीमतों की बात करें तो Realme Narzo 30 के 4GB रैम मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Narzo 30 के टॉप-एंड मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है।
Realme Narzo 30 के फीचर्स
इस फोन में 6.5 inch का एक फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है। यह इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी 95 प्रोसेसर मौजूद है। वहीं फोन में पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको पीछे की तरफ तीन कैमरे मिलेंगे। जिनमें मुख्य कैमरा 48-मेगापिक्सल का है। अन्य दो कैमरों में 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है। फोन को लॉक—अनलॉक करने के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इस फोन को आप Flipkart Big Savings Day sale के दौरान आज खरीद सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, हैडफोन जैक, वाई फाई जैसे फीचर्स मौजूद हैं।