Realme भारत में 5 जनवरी को लॉन्च करेगी नयी स्मार्टवॉच और ईयरबड्स , जानें फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्मता कंपनी रियलमी भारत में 5 जनवरी को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें कंपनी टेकलाइफ इको-सिस्टम के तहत डिज़ो बड्स जेड प्रो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और Dizo Watch R लॉन्च करेगी। आइये इन दोनों के स्पेशिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Dizo Watch के स्पेसिफिकेशंस
Dizo Watch R में 1.3 इंच AMOLED डिस्प्ले होगी। जो कि अब तक की सभी आने वाली डिजो स्मार्टवॉच सेगमेंट में सबसे बड़ा AMOLED डिस्प्ले होगा। इस वॉच में मेटल फ्रेम डिजाइन और 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा। यह स्मार्टवॉच 9.9mm स्लिम है, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे पतला डिवाइस बनाती है। डिज़ो वॉच आर में 150 से अधिक वॉच फ़ेस को भी सपोर्ट करेगा। डिवाइस हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 सेंसर से भी लैस होगा। साथ ही इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वहीं, इसे वाटरप्रूफ बॉडी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इसे DIZO ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। कंपनी का वादा है कि यह इस वॉच को एक बार चार्ज करने पर यह 12 दिनों तक चल सकती है।

Dizo Buds Z Pro के स्पेसिफिकेशन
Dizo Buds Z Pro को नेचुरल लाइट डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है और यह एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स बाहरी शोर को 25db तक ब्लॉक कर सकते हैं। ईयरबड्स 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स और Bass Boost+ टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Dizo Buds Z Pro 88ms की लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है। यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करता है। ये ईयरबड्स रियलमी लिंक ऐप के साथ भी काम करेंगे। यह ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।