आईफोन को टक्कर देने भारत में आ गया Realme का नया स्मार्टफोन, यहां देखें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीनी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Realme GT 2 Pro है। यह आईफोन और वनप्सल 10 आर को कडी टक्कर देने वाला है। कंपनी ने इस फोन को शक्तिशली प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 से लैस किया है। और खास बात ये है कि इस प्रोसेसर के साथ यह सबसे सस्ता फोन है। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Realme GT 2 Pro की कीमत
कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत आपको 52,999 रुपये होगी। वहीं 8GB/128GB वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। 12GB/256GB वैरिएंट की कीमत मूल रूप से 57,999 रुपये है।
इस फोन को कंपनी के आधिकारिक स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।

रियलमी जीटी 2 प्रो स्पेसिफिकेशंस
Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन को फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस के इस्तेमाल से प्रोटेक्शन मिलता है।
प्रोसेसेर
इस फोन की खास विशेषताओं में से एक है इसमें दमदार प्रोसेसर। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट मिलता है। इस प्रोसेसर को अधिकतम 12 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है जो इसे फास्ट बनाता है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme GT 2 Pro ट्रिपल-लेंस सेटअप के साथ आता है। इसमें एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कैमरा में सोनी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरा कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। यह मॉड्यूल एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। तीसरा लेंस एक 40X माइक्रो लेंस है जो डिवाइस पर एक नया 'माइक्रोस्कोप' कैमरा फीचर सक्षम कर सकता है।

फोन में पावर देने के लिए 5000mAh का बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकतइ है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन को यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। कोई 3.5 मिमी हेडफोन जैक नहीं है।