Realme GT Neo 3 5G आज भारत में दोपहर 12.30 बजे लॉन्च के लिए तैयार, क्या रह सकती है कीमत जानें..

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता रियलमी आज एक इवेंट के तहत भारत में चार नये प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है जिसमें, एक स्मार्टफोन रियलमी जीटी निओ 3 5जी, एक रियलमी मिनी पैड, एयरबड्स और एक स्मार्ट टीवी शामिल होगी। कंपनी दोपहर 12.30 बजे इवेंट का लाइवस्ट्रीम करेगी जिसे आपे कंपीन के सोशल मीडिया पेज और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। आइये यहां हम इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बार में आपको बताते हैं।

Realme GT Neo 3 की भारत में संभावित कीमत
Realme GT Neo 3 को भारत में 24,000 रूपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज वेंरिएंट के आधार पर फोन की कीमत 35,000 रूपये तक हो सकती है।

Realme GT Neo 3 के संभावित फीचर्स
चूंकि यह फोन पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है इसलिए हम इसके फीचर्स पहले से ही जानते हैं। उम्मीद की जा रही है कि समान फीचर्स के साथ ही इस फोन को भारत में लॉन्च किया जायेगा।
Realme GT Neo 3 में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 1000Hz है। इस फोन की स्क्रीन पर सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट भी दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 प्रोसेसर दिया गया है जिसे जो माली जी610 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। यह फोन Android 12 आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8 MP का ultrawide और 2 MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है।