सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर अधिकारी पदों पर भर्ती परीक्षा 16 से
डीग, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में डीग जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी से किया जायेगा ।वरिष्ठ भर्ती अधिकारी हरे कृष्णा ओक्षा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनूथर 17 जनवरी को रा० उ०मा०वि सीकरी 18 जनवरी को रा० उ०मा०वि० कामाँ 19 जनवरी को रा०उ०मा०वि० कुम्हेर 20 जनवरी को अनार देवी रा०उ०मा०वि० नगर 21 जनवरी को शहीद केसरी सिंह रा०उ०मा०वि० पहाडी 22 जनवरी को कि०ला० जो०रा० उ०मा०वि० डीग 7 दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डीग नीलकमल गुर्जर ने बताया कि सभी कैंप के आयोजन का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष लम्बाई 168 सेमी एवं सुपरवाइजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष लम्बाई 170 सेमी होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल फिट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी को उक्त तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को 14000 से 18000 मासिक वेतन सुपरवाइजर को 16000 से 20000 रूपये मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंक ओद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यश बैंक, चित्ताडगढ का किला, कुंभलगढ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बाबडी, आभानेरी, भानगढ का किला, कुतुब मीनार, गुडगांव हीरो होन्डा कम्पनी में मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नं0 8787090926 पर सम्पर्क कर सकते हैं।