जयपुर। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस समय से लेकर अगले तीन महिने तक राजस्थान में पांच हजार से अधिक पदों पर के भर्तीयां होने वाली हैं। इनमें पुलिस कॉन्स्टेबल के 4588 पद, APRO के 76, मोटर वाहन उपनिरीक्षक के 197, होमगार्ड कॉन्स्टेबल के 135 और पंचायती राज विभाग में 106 पदों पर भर्तियां होंगी। इस सभी भर्तीयों के आवेदन दिसंबर तक चलने वाले हैं। और इनकी संभावित परीक्षाऐं अगले साल फरवरी तक होने की संभावना है।
पुलिस कॉन्स्टेबल के 4588 के पद
शैक्षणिक योग्यता
जिला पुलिस में कॉन्स्टेबल के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। आरएसी के पदों के लिए 10 वीं पास। इसके अलावा और एमबीसी पुलिस दूरसंचार पद के लिए फिजिक्स और मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदक के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। और अंतिम तारीख 3 दिसंबर है।
परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी आदि के लिए 400 रुपए और अन्य राज्यों के एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए भी 500 रुपए परीक्षा शुल्क है।
मोटर वाहन उपनिरक्षक पद
इस पद के लिए हाल ही में 197 वैंकसी निकल है। इस परीक्षा को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग करवायेगा। 2 दिसंबर से इस पद के लिए आॅनलाइन आवेदन शुरू हो जायेंगे।
शैक्षिणिक योग्यता
मोटर वाहन उपरिरक्षक पद के लिए मैकेनिकल से डिप्लोमा होना जरूरी है।
आवदेन फीस
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर अन्य पिछडा वर्ग के लिए 450 रूपये देने होंगे। वहीं नॉन क्रीमीलेयर अति पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रूपये देने होंगे । एंव जिनकी आय 2.50 रूपये से कम है उन्हें 250 रूपये देने होंगे।