जयपुर। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान के विभिन्न विभागों में खाली पदों फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसमें सबसे अधिक राजस्थान में 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की जल्द भर्ती होगी। इसके अलावा पीटीआई, लैब असिस्टेंट और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त सभी पदों के लिए विज्ञापन फरवरी में निकाले जायेंगे।
विभिन्न विषयों के 10 हजार अध्यापकों की भर्ती
प्रदेश में हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के 10 हजार पदों पर सेकंड ग्रेड अध्यापकों की भर्ती कराई जायेगी। यह भर्ती परीक्षा RPSC के माध्यम से आयोजित करवाई जायेगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्यता व भर्ती नियमों के लिए चर्चा चल रही है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम स्वयं इस भर्ती प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इन्हीं पदों में से राज्य में स्थित महात्मा गांधी स्कूलों में भी नियुक्ति दी जायेगी।
पीटीआई, लैब असिस्टेंट भर्ती
सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के अलावा प्रदेश में पीटीआई ग्रेड सेकंड के 461 और पीटीआई ग्रेड थर्ड के 420 पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही लैब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के 461 और लाइब्रेरियन के भी 460 पदों पर भर्ती होना प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबि इन सभी भर्तीयों के लिए नियम तैयार कर लिये गये हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने सभी भर्ती परीक्षाओं को उचित तरीके से करवाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिये हैं।
10 हजार कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की भर्ती
उपरोक्त भर्तीयों के अलाव प्रदेश में कंप्यूटर टीचर्स की दस हजार पदों पर भर्ती होनी है। विभाग ने कंप्यूटर टीचर के योग्यता संबधी नियम जारी कर दिये हैं। फरवरी माह में विज्ञापन जारी होने की संभावना है।