आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय जिलों को रेड अलर्ट जारी, आधी रात को टकरा सकता है चक्रवात गुलाब

जयपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उडिशा और आंध्रप्रदेश के कुछ जिलों में रेड़ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज रात को गुलाब चक्रवात उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर दस्तक देगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गुलाब चक्रवात के कारण ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के बीच 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
इस चक्रवात को पाकिस्तान ने नाम दिया है। और मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात आज सुबह 8:30 बजे तक ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश में कलिंगपट्टनम से 240 किमी पूर्व में पहुंच गया था।
चक्रवात के कारण हुआ भूस्खलन
चक्रवात के टकराने से पहले ही इसका असर उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे दक्षिण तटीय ओडिशा में दिखाई दिया। खबरों के अनुसार यहां भूस्खलन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि यह गुलबाब अगले 3 घंटों के दौरान कलिंगपट्टनम और गोपालपुर के बीच पहुंच जायेगा।
प्रधानमंत्री ने की सबंधित मुख्यमंत्रियों से बात
चक्रवात गुलाब के से निबटने के​ लिए पीएम मोदी ने ओडिशा, आंध्र के मुख्यमंत्रियों से की बात हैं। प्रधानमंत्री ने दोनो राज्यों को केंद्र के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
वहीं, एनडीआरएफ ने गुलाब चक्रवात के मद्देनजर कलिंगपट्टनम के बंदरुवानीपेटा गांव में बचाव और राहत अभियान का मॉक ड्रिल किया।