लाल किले हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

जयपुर। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के आरोपी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दीप सिद्धू की कार दिल्ली के समीप कुंडली बॉर्डर पर दुर्घटना का शिकार हुई और उनकी जान चली गई। सिद्धू की मौत से पंजाब सिनेमा सदमे में आ गया। दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों में काम के अलावा सामाजिक कार्य भी करते थे।
लाल किले विवाद में मुख्य आरोपी रहे
किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर जो घटना हुई उसमें दिप सिद्धू मुख्य आरोपी थे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने और हिंसा फैलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद दिप सिद्धु को जमानत पर रिहा किया गया था। उनके वकील ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ हिंसा भडकाने का कोई भी सबूत नहीं है। याचिका में दीप सिद्धू ने अदालत में खुद को बेकसूर बताया था।

दीप सिद्धू का कैरियर
दीप सिद्धू ने मुक्तसर साहिब के गांव उदयकरण में जन्म लिया था। 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में जन्मे सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। दीप सिद्धु ने अपने कैरियर की शुरूआत एक मॉडलिंग से की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट में विजेता बने थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया कॉटेस्ट में मिस्टर पर्सनेलिटी का खिताब जीता था। 2015 मे्ं उनकी फिल्म रमता जोगी रिलीज हुई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद आयी थी। इसके बाद वह 2018 में पंजाबी फिल्म जोरा 10 नंबरिया का बाद चर्चा में आये थे। इस फिल्म में दीप की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आयी थी।