जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 10 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को वैश्विक रूप से लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी भारत में इसे आने के लिए इंतजार करना होगा। Redmi 10 को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi 10 की कीमत
यह फोन तीन वैरिएंट में आता है जिसमें 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज शामिल है। इनकी कीमत क्रमश: $ 179 (लगभग 13000 रुपये), $ 199 (लगभग 15000 रुपये), और $ 219 (लगभग 16,000 रुपये) है। कंपनी फोन को भारत में कब लॉन्च करेगी इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। उम्मीद है इस महिने के अंत तक यह फोन भारत में दस्तक देगा।
रेडमी 10 के फीचर्स
Redmi 10 को 6.5 इंच के एलसीडी पैनल के साथ पेश किया गया है। इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसे अधिकतम 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉइड 11 ओएस पर आधारित एमआईयूआई 12.5 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे मिलेंगे जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Redmi 10 में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर शामिल है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक IR ब्लास्टर शामिल हैं।