MediaTek Helio G25 SoC प्रोसेसर के साथ Redmi 10A लॉन्च हुआ, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाआंमी ने अपने घरेलू बाजार में नये स्मार्टफोन Redmi 10A को लॉन्च कर दिया है। यह एक किफायती स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ MediaTek Helio G25 SoC दिया है। इसके अलावा, फोन में बड़ी डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 13MP का प्राइमरी कैमरा जैसी विशेषताएं शामिल हैं।

Redmi 10A की कीमत
Redmi 10A के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 699 युआन (लगभग 8,300 रुपये) से शुरू होती है। फोन की शुरुआती कीमत 649 युआन (करीब 7,700 रुपये) है। Redmi 10A के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 10,700 रुपये) है। इस फोन को कंपनी भारत में कब लॉन्च करेगी इस बारे अभी कोई जानकारी नहीं है।

Redmi 10A के फीचर्स
कंपनी Redmi 10A में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G25 SoC प्रोससर दिया गया है जिसे 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा की बात करें तो यहां फो में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Xiaomi के AI कैमरा 5.0 के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 12.5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प दे रही है।