5,000mAh की बैटरी के साथ Redmi A1 भारत में लॉन्च: कीमत 7,000 रुपये से भी काम

जयपुर। Xiaomi ने आज भारत में कई Redmi-ब्रांडेड डिवाइस लॉन्च किए। जिसमें Redmi 11 Prime 5G और इसके 4G वेरिएंट, Redmi 11 Prime तथा Redmi A1 शामिल हैं। यहाँ हम आपको रेडमी ए 1 के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे जिसे कम्पनी ने 6,499 रुपये की कीमत पर भारत में लांच किया है। इस फ़ोन को 6.52-इंच HD+ स्क्रैच रेसिस्टेंट डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी, 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Redmi A1की कीमत और उपलब्धता
Redmi A1 को कम्पनी ने एकमात्र वैरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ पेश किया है। Redmi A1 की कीमत 6,499 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री 9 सितंबर को शाम 4 बजे से mi.com, Mi Home, Amazon India और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। Redmi A1 ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर वेरिएंट में आता है।

रेडमी ए1 स्पेसिफिकेशंस
अंत में, Redmi A1 में 6.52-इंच HD+ स्क्रैच रेसिस्टेंट डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। प्रोसेसर की बात करें तो यहां आपको MediaTek Helio A22 मिलेगा जिसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 12 गो एडिशन पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो Redmi A1 में पीछे की तरफ 8MP का डुअल AI कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है। वहीँ फ़ोन में पावर देने के लिए 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। अतिरिक्त सुविधाओं में डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और डुअल 4जी सपोर्ट शामिल हैं।