रेडमी ने भारत में लॉन्च कर दिया सस्ता और दमदार बैटरी वाला शानदार स्मार्टफोन, कीमत मात्र..

जयपुर। Xiaomi ने बुधवार को भारतीय एक नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन'Redmi 10A' है और इस फोन की शुरूआती कीमत 9,499 रूपये रखी गई है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी, मीडियाटेक प्रोसेसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Redmi 10A की कीमत और उपलब्धता
Redmi 10A दो कॉन्फ़िगरेशन में आता है - 3GB + 32GB वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और 4GB + 164GB वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। इसकी पहली सेल 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होने वाली है। इसे Mi.com, Mi Homes, Amazon या आधिकारिक रिटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है।

Redmi 10A के फीचर्स
Redmi 10A में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Redmi 10ए में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB तक रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Xiaomi के AI कैमरा 5.0 के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जहां तक बैटरी का सवाल है, स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है जो 512GB तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करती है। यह बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई 12.5 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प दे रही है।