जयपुर। रेडमी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने भारत में एक और नया सस्ता और अच्छा फोन लॉन्च किया है। यह फोन Redmi 10 है जिसे कंपनी ने भारत में 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी, 50-मेगापिक्सल कैमरा, स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन के फीचर्स पर विस्तार से एक नजर डालते हैं।
Redmi 10 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स
Redmi 10 की कीमत 4GB/64GB स्टोरेज के लिए 10,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 12,999 रुपये है। यह फोन 24 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। फोन को mi.com की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट, Mi होम स्टोर से खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन को पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI के साथ 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लॉन्च ऑफर दे रही है।
Redmi 10 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
Redmi 10 में 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला 3 पैनल से सुरक्षित है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में वरचुअल रैम की भी सुविधा दी गई है।
कैमरे की बात करें तो यहां आपको LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगाा जिसमें f / 1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Redmi 10 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
बैटरी, सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी
Redmi 10 MIUI 13 आधारित Android 11 OS पर काम करता है। फोन में पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।