Redmi ने भारत में लॉन्च किये नये स्मार्ट टीवी, कीमत 15,999 रुपये से शुरू

जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी Redmi ने आज भारत में आज नये स्मार्ट टीवी लॉन्च किये हैं। कंपनी ने दो साइज के स्मार्ट टीवी लॉन्च किये हैं जिसमें 32-इंच और 43-इंच शामिल हैं। दोनों ही आकार वाले स्मार्ट टीवी लेटेस्ट Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किये गये हैं। इसके अलावा ये टीवी बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट, डुअल-बैंड वाईफाई, 20W स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स से भी लैस हैं।

Redmi स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत
32-इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। जबकि 43-इंच वेरिएंट को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये टीवी सेल के लिए कब उपलब्ध कराये जायेंगे इसकी जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले Amazon Great Indian Festival सेल में इन्हें बेचा जायेगा।

Redmi स्मार्ट टीवी के फीचर्स
दोनों स्मार्ट टीवी के साइज व डिस्प्ले को छोडकर बाकी फीचर्स समान हैं। 32 इंच के वेरिएंट में एचडी-रेडी डिस्प्ले पैनल है, जबकि 43 इंच के अधिक महंगे वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले पैनल है। डिस्प्ले विविड पिक्चर इंजन के साथ आता है।
इसके अलवा दोनों स्मार्ट टीवी मॉडल में एचडीएमआई, 3.5 मिमी जैक, यूएसबी, एवी, ईथरनेट, और एंटीना कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इनमें 20W स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल: X सराउंड साउंड सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इनमें डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, ऑटो लो लेटेंसी मोड और बहुत कुछ शामिल हैं