जयपुर। ऐसा लग रहा है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी Redmi Note 10 सीरीज में एक किफायती स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। और फोन रेडमी नोट 10 लाइट हो सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने Redmi Note 10 Lite की पुष्टि नहीं की है, स्मार्टफोन लेकिन रेडमी के एक फोन को IMEI पर देखा गया है। इसके अलावा Redmi Note 10 Lite को हाल ही में एक विश्वसनीय लीकर Kacper Skrzypek द्वारा MIUI कोड में देखा गया था। इससे पता चलता है कि यह फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होगा।
बता दें कि 2019106A1I मॉडल नंबर वाला एक Redmi फोन पहले भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित किया गया था जो इस बात का संकेत देता है कि Redmi Note 10 Lite जल्द ही हमारे सामने होगा। जैसा की हमने बताया यह फोन 10000 रूपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि फिलहाल रेडमी नोट 10 की शुरूआती कीमत भारत में 13,000 रूपये है।
इसके अलावा शाओमी भारत में Redmi 10 Prime को भी भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी 3 सितंबर को भारत में Redmi 10 Prime लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन में Redmi 10 जैसा डिज़ाइन दिया जायेगा। इसमें 10 6.5-इंच के एलसीडी पैनल के साथ 2400 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन मौजूद होगा। फोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर भी मौजूद होगा जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरे की बात करें तो , Redmi 10 प्राइम में एक क्वाड रियर कैमरा होगा जिसमें एक 50-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर शामिल है जो 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सेल मैक्रो और गहराई सेंसर के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।