Redmi Note 10 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी, जानें नई प्राइस

जयपुर। शाओमी ने रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत बढ़ा हैं। कंपनी ने इस फोन को अब 500 रूपये मंहगा कर दिया है। रेडमी नोट की कीमत में इसके लॉन्च करने से लेकर अब तक कुल 2,000 रुपये की बढोत्तरी हो चुकी है।
Redmi Note 10 की नई कीमत
इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत अब 13,999 रूपये हो गई है। इस कीमत में 4GB और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। जबकि 6GB वैरिएंट की कीमत अभी भी 15,499 रुपये है।
रेडमी नोट के फीचर्स
Redmi Note 10 में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिज्यूलॉशन 1,080x2,400 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 SoC प्रोसेसर दिया गया है जिसे अधिकत 6GB LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। में अधिकतम 128 जीबी का इंटनल स्टोरेज है जिसे एसडी कार्ड के माध्यम से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 10 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 10 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 160.46x74.5x8.3mm और वजन 178.8 ग्राम है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर), यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।