108MP कैमरा एवं 5,000mAh बैटरी फीचर्स के साथ Redmi Note 11 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जयपुर। शाओमी ने आज भारत में अपनी रेडमी नोट 11 सीरीज के तहत दो नये स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं। जिसमें एक Redmi Note 11 Pro Plus 5G के बारे में हम पहले पोस्ट में जानकारी दे चुके हैं। यहां हम इस सीरीज के दूसरे फोन Redmi Note 11 Pro के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। रेडमी Note 11 Pro को कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी, 8GB + 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस फोन कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Redmi Note 11 Pro की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 11 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंअ में लॉन्च किया गया है जिसके 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 17999 रुपये है। वहीं, 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। Redmi Note 11 Pro की बिक्री 23 मार्च को 12MP से Amazon India, Mi Home के माध्यम से की जायेगी।

रेडमी नोट 11 प्रो स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 11 Pro में 6.67-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले दिय गया है। जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। इसमें कंपनी का Evol Pro डिज़ाइन और फ्रॉस्टेड ग्लास बैक भी है।

प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 6GB और 8GB रैम एवं 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। आपको 3GB की डायनेमिक रैम भी मिलती है और 1TB तक के स्टोरेज स्पेस के साथ माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलता है। यह MIUI 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है।

कैमरों की बात करें तो, Redmi Note 11 Pro क्वाड-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर कैमरा होता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा है।
फोन में पावर देने के लिए 67W टर्बो चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। अतिरिक्त सुविधाओं में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं।