जयपुर। शाओमी Redmi Note 11 सीरीज़ को अपने घरेलू बजार में लॉन्च कर चुकी है। शाओमी ने इस सीरीज को चीनी बाज़ार में MediaTek डाइमेंशन प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी इसे वैश्विक बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रगन प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। कंपनी भारत में इस फोन को अलग नाम से लॉन्च करेगी।
Redmi Note 11 के भारत में Redmi Note 11T 5G के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि Redmi Note 11 Pro के Xiaomi 11i के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, और Redmi Note 11 Pro Plus Xiaomi 11i हाइपरचार्ज के रूप में आ सकता है। खबरों के मुताबिक इस इस सीरीज को भारत में 30 नंवबर को लॉन्च किया जायेगा।
Pixel ने बताया कि Redmi Note 11 लाइनअप मीडियाटेक डाइमेंशन SoCs पर
पिछले लीक के अनुसार, Redmi Note 11 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन भारत के लिए चीनी वेरिएंट के समान होने की उम्मीद थी।
वहीं 91 मोबाइल्स के अनुसार, कंपनी भारत में इस आगामी स्मार्टफोन को 30 नवंबर को डाइमेंशन 810 SoC, 8GB रैम तक पैक और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है।
चीनी में Redmi Note 11 सीरीज के फीचर्स
Redmi Note 11 MediaTek डाइमेंशन 810 चिपसेट से लैस है और Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus मीडियाटेक डाइमेंशन 920 चिपसेट पर काम करते हैं। Redmi Note 11 Pro Plus 120W फास्ट चार्जिंग की पेशकश करता है और इसमें 108MP कैमरा सेटअप भी है। दूसरी ओर, Redmi Note 11 Pro 67W फास्ट चार्जिंग और 108MP के प्राइमरी कैमरे से लैस है।