जयपुर। ऐसा लग रहा है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपनी Redmi Note 11 सीरीज के तहत एक और एंट्री बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के एक और 5जी फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जहां फोन के प्रमुख फीचर्स के बार में भी जानकारी मिली है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही कंपनी ने भारत में Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro + 5G लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी Redmi Note 11 एस और Redmi Note 11 को लॉन्च कर चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज का Redmi Note 11S 5G स्मार्टफोन POCO के हाल ही में लॉन्च किए गए M4 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। कंपनी इस फोन को जल्द ही ग्लोबली पेश करने की तैयारी कर रही है। FCC लिस्टिंग के मुताबिक कंपनी इस फोन को चार स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 11S 5G के संभावित फीचर्स
अगामी Redmi Note 11S 5G फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का LCD पैनल हो सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। साथ ही, यह LCD पैनल के साथ आएगा और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। Redmi Note 11 सीरीज के इस अपकमिंग फोन में बजट रेंज प्रोसेसर MediaTek Dimensity 810 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे होंगे। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है।