Redmi Note 11S का टीजर जारी हुआ, भारत में जल्द होगा लॉन्च

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी जल्द ही भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Redmi नोट 11 सीरीज का रेडमी नोट 11 एस होगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस फोन का टीजर जारी किया। सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए टीज़र के अनुसार, Redmi Note 11S जल्द ही भारत में अपनी शुरुआत कर सकता है।
इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। हालांकि कंपनी ने फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि Redmi Note 11 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया गया था जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल थे— Redmi Note 11, Note 11 Pro और Note 11 Pro+। जबकि कंपनी भारत में Note 11T 5G लेकर आई थी, अब वह पोर्टफोलियो में एक और हैंडसेट जोड़ने की योजना बना रही है। और यह रेडमी नोट 11 एस होगा।

Redmi Note 11S संभावित फीचर्स
टीजर के मुताबिक फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमे प्राइमारी कैमरा या तो 108-मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 कैमरा या 64-मेगापिक्सल का OmniVision OV6480 सेंसर हो सकता है। वहीं अन्य सेंसर्स में एक 8-मेगापिक्सेल सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और एक 2-मेगापिक्सेल OV02A मैक्रो कैमरा भी मौजूद होगा। फ्रंट में इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन मीडियाटेक चिपसेट से लैस हो सकता है।

एक रेडमी स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 220111TSI के साथ देखा गया है जिसे Redmi Note 11S का माना जाता है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही भारत में फोन लॉन्च करेगी।