जयपुर। चीनी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी रेडमी नोट 11 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। यह फोन Redmi Note 11S होने वाला है। क्योंकि कंपनी के एक डिवाइस को मॉडल नंबर 220117SG के साथ भारत में BIS, सिंगापुर में NBTC और यूरेशियन इकोनॉमिक एरिया (EEC) सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है।
बता दें कि शाओमी ने इस अक्टूबर में चीन में Redmi Note 11 सीरीज लॉन्च की। और फिर इसे Redmi Note 11 5G और Redmi Note 11T के नाम से भारत में पेश किया गया था। अब खबर हा रही है कि रेडमी नोट 11 एस कॉन्फ़िगरेशन और कई स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
Redmi Note 11S के संभावित फीचर्स
कथित Redmi Note 11S के फीचर्स हाल ही ऑनलाइन दिखाई दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले Redmi स्मार्टफोन में मीडियाटेक दिये जानें की संभावना है। हालांकि प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इसके अलावा Redmi Note 11S में 64-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए सामने की तरफ 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। फोन को अधिकतम 6 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में 128 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
बता दें कि फिलहाल कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उपरोक्त फीचर्स लीक्स के आधार पर हैं।