इन शानदार फीचर्स के साथ Redmi Note 11SE भारत में लांच हुआ, जानें कीमत

जयपुर। Redmi ने भारत में एक और बजट स्मार्टफोन Redmi Note 11SE लांच कर दिया है। स्मार्टफोन के मुख्य आकर्षण में इसका मीडियाटेक हेलियो G95 चिपसेट, 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 64MP क्वाड कैमरा सेटअप का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Redmi Note 11 सीरीज़ का नया एडिशन है जिसमें पहले से ही Redmi Note 11T 5G, Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro+ 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11S शामिल हैं।

Redmi Note 11SE की कीमत, उपलब्धता, सेल ऑफर्स
Redmi Note 11SE को भारत में एक सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है। भारत में इसकी कीमत 13,499 रुपये है। रंगों के मामले में, यह थंडर पर्पल, कॉस्मिक व्हाइट, शैडो ब्लैक और बिफ्रॉस्ट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन भारत में 31 अगस्त से फ्लिपकार्ट और mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सेल ऑफर्स की बात करें तो खरीदारों को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi Note 11SE स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 11SE में 6.43 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है जो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी स्पोर्ट करता है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है। और MIUI 12.5 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Redmi Note 11SE में 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। बैटरी के मामले में, Redmi Note 11SE 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।