जयपुर। Redmi ने घोषणा की है कि वह 26 अगस्त को भारत में अपना मिड-रेंज Redmi Note 11SE लॉन्च करेगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि आगामी Redmi Note 11SE के मुख्य आकर्षण में 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Helio G95 चिपसेट और 5,000 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जएता। Redmi ने आगे घोषणा की है कि हैंडसेट 31 अगस्त को भारत में पहली बिक्री पर जाएगा।
Redmi Note 11SE के संभावित फीचर्स
आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi Note 11SE में 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी स्पोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया जायेगा।
फोटोग्राफी के लिए, स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की पुष्टि की गई है जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, Redmi Note 11SE 13MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।
बैटरी के मामले में, Redmi Note 11SE 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन महज 30 मिनट में 0-54 फीसदी चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, Redmi ने घोषणा की है कि Redmi Note 11SE एक 3.5 मिमी जैक, एक IR ब्लास्टर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।