जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi 9 मार्च को भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में अपनी नवीनतम Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन सीरील के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। स्मार्टवॉच को पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है।
Redmi Watch 2 Lite की संभावित कीमत
भारत में कंपनी Redmi Watch 2 Lite स्मार्टवॉच की कीमत 3,000 से 5,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिका जानकारी नहीं दी है।
Redmi Watch 2 Lite के फीचर्स
जैसा की हम जानते हैं इस वॉच को पहले ही विश्व स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है। फोन में 1.55 इंच का एचडी डिस्प्ले है। जिसका 320 x 360-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन है। स्मार्टवॉच में इनबिल्ट जीपीएस है। साथ ही इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा है। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर यह 10 दिनों का बैटरी बैकअप देती है।
Redmi Watch 2 Lite एक कलर डिस्प्ले, हार्ट-रेट मॉनिटर, इन-बिल्ट जीपीएस-आधारित लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन की निगरानी के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का फीचर भी है। Redmi Watch 2 Lite को Android और iOS दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।