घटी स्टांप ड्यूटी, स्वतंत्र मकान की खरीद पर

अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार
जयपुर |

भूखंड खरीदने या स्वतंत्र मकान खरीदने बालों को स्टांप ड्यूटी में राजस्थान सरकार ने छूट देने का फैसला लिया है संपत्ति की खरीद एवं बिक्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर अब 4 फीसदी कर दी गई है इस छूट का लाभ 25 लाख रुपए मूल्य तक की संपत्ति पर मिलेगा 25 लाख रुपए की कीमत का मकान खरीदने वालों को ₹50 हजार तक का सीधा लाभ होगा

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक अभी तक रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी पर छूट का फायदा केवल फ्लैट खरीदने वालों को ही मिल रहा था मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल बजट भाषण में घोषणा की थी की 50 लाख रुपए तक की कीमत के फ्लैट खरीदने वालों को स्टांप ड्यूटी पर 2 फीसदी की छूट दी जाएगी

इस छूट का फायदा 31 दिसंबर तक देने के आदेश जारी किए गए थे

दीपावली को देखते हुए दी गई छूट
सरकार ने दीपावली नवरात्र एवं अन्य बड़े त्योहारों को देखते हुए इस छूट का लाभ स्वतंत्र मकानों की खरीद करने वालों को भी देने का निर्णय किया है इस छूट से रियल एस्टेट सेक्टर को भी ताकत मिलेगी