रीट लेवल—2 का फिर से आयेगा रिजल्ट, बोर्ड ने जारी की संशोधित आंसर की

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट लेवल 2 के कुछ प्रश्नों पर आपत्ति मिलेन के बाद संशोधित आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में बोर्ड रीट लेवल 2 का फिर से संशोधित रिजल्ट जारी करेगा। संशोधित परिणाम अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
13 प्रश्नों पर मिली आपत्ति
रीट लेवल 2 में बोर्ड को 13 प्रश्नों पर आपत्ति मिली थी इनमें से 6 प्रश्नों पर बोनस और 7 प्रश्नों के 2—2 उत्तर सही होने का मामला था। अब बोर्ड ने इसका निस्तारण करके फिर से आंसर की जारी कर दी है। आने वाले नये रिजल्ट से लगभग 7 लाख अभ्यर्थीयों पर असर पड़ने वाला है।
लेवल —1 पहले से विवाद में
वहीं रीट लेवल 1 पहले से ही विवादों में आ चुकी है। हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले लेवल 1 में बैठने वाले बीएडधारियों को अयोग्य घोषित कर दिया था। ऐसे में 9 लाख अभ्यर्थी सीधे सीधे बहार हो गये।

BSTC योग्यताधारी को होगा फायदा
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बीएसटीसी वाले अभ्यर्थीयों के लिए रीट लेवल 1 में कॉम्पिटिशन कम हो जायेगा। जिससे बीएसटीसी वालों के लिए फायदा होगा और अध्यापक बनने के लिए जाने वाली अंतिम कट आफ पर बड़ा असर पड़ेगा। यानि की बीएड धारियों के बहार हो जाने से बीएसटीसी वालों की कट आफ कम जाने वाली है।

बता दें कि BSTC अभ्यर्थियों ने लेवल-1 से बीएड अभ्यर्थीयों बहार करने की याचिका दायर की थी। यह याचिका राजेन्द्र चोटिया और अन्य ने लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने तीन दिन रोजाना ढाई से तीन घंटे तक सुनवाई की। जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।