Baran : शहर मे बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर महासंघ पदाधिकारी मिले जिला पुलिस अधीक्षकसे,,,, पदभार ग्रहण पर किया स्वागत,,,,

 संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारा राजस्थान

बारा 22,फरवरी, शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था की स्थिति  को लेकर बारां व्यापार महासंघ के पदाधिकारीयो ने आज जिला पुलिस अधीक्षक से भेट करउनका बारां में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया
व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल मुख्य संरक्षक देवकीनंदन बंसल महामंत्री प्रदीप जैन  ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के.बारा जिला, पुलिस अधीक्षक के रूप  में पदभार ग्रहण करने पर व्यापार महासंघ पदाधिकारियों ने आज जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर उनका परंपरागत रूप से स्वागत किया सभी व्यापार संगठनों की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक सहित उप पुलिस अधीक्षक.का प्रत्येक व्यापार संगठन की ओर से  माल्यार्पण कर मुंह मीठा किया तथा सम्मान स्वरूप  शाल भेट किया  इस अवसर पर व्यापारियों ने शहर के कई मार्गों पर मुख्य रूप से अस्पताल रोड पर बिगड़ रही जबरदस्त यातायात व्यवस्था और ध्यान आकर्षित करते हुए तेजी से दौड़ते दुपहिया वाहनो के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर जिला पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने व्यापार महासंघ प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि अस्पताल मार्ग पर अतिरिक्त वेरीकेट बनाकर वहां रात्रिकालीन पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा तथा तेज गति से दौड़ने वाले दुपहिया वाहनों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर दुर्घटनाओं पर रोक के प्रयास किए जाएंगे व्यापार महासंघ पदाधिकारियों ने शहर की कानून व्यवस्था पर संतोष  व्यक्त करते हुए असामाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखने तथा रात्रि में होने वाली चोरी चकारी की घटनाओं को और अधिक सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है व्यापार महासंघ प्रतिनिधि मंडल में पेट्रोलियम व्यापार संघ के सरोज कुमार जैन संरक्षक यशभानु कुमार जैन मेडिकल व्यापार संघ के रवि टक्कर खाद्य किराना व्यापार से कमलेश जैन प्रमुख किराना व्यापारी नरेश खंडेलवाल कपड़ा व्यापार संघ से विजय भक्तानी नवीन गर्ग धर्मादा संस्था के पूर्व अध्यक्ष विमल कुमार बंसल मशीनरी व्यापार संघ के सुदर्शन कुमारपंजाबी नीरज पोरवाल राजेन्द्र कुमार मंगल सुरेश कुमार गोयल कपड़ा व्यापार सघ् के दिनेश नामा शूज्एसोसिएशन राहुल कुमार पुनीत कुमरा इंदिरा मार्केट  माजिद सलीम सहित कई व्यापार पदाधिकारी उपस्थित रहे