बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को मिलेगी प्राथमिकता

जयपुर। सरकार ने कोरोना की तीसरी डोज को बूस्टर डोज के रूप में लगाने का फैसला लिया था, जिसके पंजीकरण आज से शुरू होने वाले हैं। इसके लिए एलिजिबल लोग यानी आज से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों की प्राथमिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर को बूस्टर डोज देने की घोषणा की थी। यह कोरानो की तीसरी डेाज होगी और इस डोज को लगाने के लिए हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कईं बीमारियों से ग्रसित वाले 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी गई हैं।

दूसरी डोज के नौ महीने बाद वाले होंगे एलिजिबल
सरकार की तरफ से जारी गाइनलाइन के मुताबिक, तीसरी कोराना डोज यानि बूस्टर डोज उन्हीं लोगों के लिए लगाई जायेगी जिनके दूसरी डोज लगे हुए 9 महिने हो गये हैं। जब भी संबंधित व्यक्ति प्रिकॉशन डोज के लिए एलिजिबल हो जाएगा, तो कोविन उसे टेक्स्ट मैसेज भेजकर ये सूचित करेगा कि उसको तीसरा डोज या प्रिकॉशन डोज लगना है।

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक बूस्टर डोज 60 साल से अधिक उम्र के केवल उन्हीं लोगों को लगाया जाना है, एक से ज्यादा बीमारियों से जूझ रहे हैं। 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को बूस्टर डोज लगावने के लिए किसी भी प्रकार के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।सरकारी वैक्सीन केंद्र पर तीसरी डोज भी फ्री में लगवाई जायेगी। वहीं प्राइवेट हॉस्पीटल में इसके लिए पैसे देने पडेंगे।