शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
एग्जाम एक्सपर्ट और अभी प्रेरक वक्ता प्रीतम अरोड़ा के साथ संवाददाता शिवकुमार शर्मा की खास बातचीत जिसमें REET EXAM 2021 को देने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को एग्जाम एडवाईज दी
यदि आप टॉप करना चाहते हैं तो कुछ रूल्स है जिन्हें आपको फोलो करना होगा
नंबर 1.निर्धारित समय से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं
नंबर 2. ओ एम आर सीट जांच परख लें की वह कहीं से मिस प्रिंट या कटी फटी नहीं है
नंबर 3. ओएमआर सीट के निर्धारित ब्लॉक में अपने रोल नंबर और पेपर कोड को भरें नंबर 4. पहले उन प्रश्नों के उत्तर लिखें जो अच्छी तरह आते हैं इस प्रश्न को कितना समय देना है यह प्रश्न देखते हैं निर्धारित कर ले
नंबर 5. परीक्षा केंद्र में समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें
नंबर 6. सतर्कता सफलता का पहला गुण है परीक्षा में सवाल को समझे की पूछा क्या गया है उसी का उत्तर देने की कोशिश करें
नंबर 7. मनोयोग से सवाल का हल करें सवाल को स्टेट वाइज पूरा करे, गणना में जल्दबाजी न करें
नंबर 8. ओवर कॉन्फिडेंस से बचें
नंबर 9. परीक्षा से 24 घंटे पहले आप स्टडी करना बंद कर दे
नंबर 10. एग्जाम की एक रात पहले पर्याप्त नींद लें, ताकि आप तरोताजगी के साथ पेपर देकर आ सके |