जयपुर। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' 21 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी, देश में लेकिन ओमिक्रॉन और कोविड के मामलों में भारी वृद्धि के कारण फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है।
सत्रों का कहना है कि "जब आपके पास एक ऐसी बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी है जो देश भर के दर्शकों को पसंद आएगी, तो आप इस कोरोना के समय में इसे रिलीज करके जुआ नहीं खेल सकते।
बता दें कि कोराना के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं जो कि संभावित तीसरी लहर मानी जा रही है। इसलिए देश के कईं बड़े शहरों में प्रतिबंध लगना शुरू हो गये हैं। वहीं मुंबई के अलावा दिल्ली में सिनेमाघरों पर प्रतिबंध लगना शुरू हो गया है।
चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 'पृथ्वीराज' बड़ी ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है। और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जोरदार व्यावसाय करेगी ऐसे में व्यवसाय के लिहाज से फिल्म से समझौता करने का कोई मतलब नहीं है।
फिलहाल फिल्म की अगली रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। YRF आखिरी मिनट तक इंतजार कर रहा था कि क्या भारत और विदेशों में कोरोना की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन जिस गति से कोरोनावायरस के मामले तेज हो रहे हैं, उसने फिल्म रिलीज डेट को स्थगित करने पर मजबूर कर दिया है।
बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 'पृथ्वीराज' में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू कर रहीं हैं। आगामी ब्लॉकबस्टर को Chandraprakash Dwivedi ने डाइरेक्शन दी है। संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने म्युजिक दिया और शंकर एहसान लॉय ने गाने दिये हैं। फिल्म को Aditya Chopra ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षयकुमार राजस्थान के शासक रहे पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं संजय दत्त और सोनू सूद भी महत्पूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे।