राम मन्दिर को लेकर पोस्टर का विमोचन
शाहपुरा न्यूज - श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्वजन सहयोग समिति द्वारा 51000 दीपक वितरित करने के संकल्प के पोस्टर का विमोचन त्रिवेणी धाम के खोजीपीठाचार्य महाराज महंत श्री रिछपाल दास जी महाराज के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामरिछपाल दास जी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को श्री राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे जिसका हम 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। यह हम सब भारतीयों के लिए बहुत ही खुशी का दिन होगा और हमारे लिए इससे बड़ा शुभ दिन दूसरा नहीं हो सकता इसके लिए हम सबको मिलकर इस दिन को दीपावली के उत्सव के रूप में अनिवार्य रूप से मनाना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी अक्षय शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को हमारे प्रभु श्री राम के स्वागत में पूरे देश में दीप उत्सव मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम प्रभारी दयाशंकर अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा आज से पूरे परिक्षेत्र में 51000 दीपक वितरित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित हो सके इसके लिए गांव के मुख्य चौपाल पर उनकी टीम के सदस्य जाएंगे और प्रति व्यक्ति पांच दीपक वितरित करेंगे। उन्होंने परिक्षेत्र के युवाओं से इसे संकल्प अभियान में से जुड़ने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर डॉ मंगल यादव, आदित्य प्रजापति, विष्णु सिसोदिया, पंकज कुमावत, अंकित कुमावत सहित कई लोग उपस्थित थे।