Reliance Jio ने 499 रूपये का नया प्लान, Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेंगे ये ​बे​​निफिट्स

जयपुर। देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ अपने प्रीपेड़ यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 499 रूपये है। कंपनी ने इस प्लान में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ कईं बेनिफिट्स दिये हैं। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को डेलि 2 जीबी डेटा भी दे रही है। आइये इस प्लान की जानकारी आपको डिटेल से देते हैं।

499 रुपये का प्लान
Jio ने अपने 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन एक साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। साथ ही इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ नए ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। इस प्लान में Jio Cinema, Jio TV जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
रिलायंस जिओ के अन्य प्रीपेड प्लान्स

419 रुपये का प्लान
यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ प्रति दिन 3GB मिलता है। डेली डेटा की लिमिट बढ़ाने के बाद स्पीड 64kbps तक कम हो जाती है। साथ ही एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलता है। आपको इसमें Jio Apps और JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud सहित अन्य सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

601 रुपये का प्लान
यह रिलायंस जियो का ओटीटी एक्सेस के साथ एक और प्रीपेड प्लान है। जिसकी वैधता 28 दिनों की है और हर दिन 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में अतिरिक्त 6GB डेटा भी मिलता है। Jio का 601 रुपये का प्लान एक साल के Disney+ Hotstar मोबाइल एक्सेस के साथ आता है, जिसकी कीमत 499 रुपये है।


799 रुपये का प्लान
डिज़नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला दूसरा प्लान 799 रुपये का प्लान है। टैरिफ बढ़ोतरी से पहले यह प्लान 666 रुपये का था। इस प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यह भी एक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान है जो 56 दिनों की वैधता के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।