जयपुर। देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में अपने तीन JioPhone प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढोत्तरी कर दी है। साथ ही एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कपंनी ने 152 रुपये का नया प्लान जोडा है वहीं, कपंनी ने मौजूदा 155 रुपये, 186 रुपये और 749 रुपये वाले प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। आइये यहां हम सभी प्लान्स के बारे में जानकारी देते हैं।
152 रुपये का JioPhone प्लान
रिलायंस जियो ने एक नया 152 रुपये का जियोफोन प्लान जोड़ा है। इस प्लान में ग्राहकों को 0.5 जीबी दैनिक हाई-स्पीड 4 जी डेटा, असीमित वॉयस कॉलिंग, कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी के सभी ऑनलाइन आधारित ऐप जैसे JioTV, JioCloud आदि तक यूजर्स की पहुंच होगी। इस नये प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। य
इन प्लान्स की बढ़ी कीमत
कंपनी ने 155 रुपये के JioPhone प्लान की कीमत को बढाकर अब 186 रुपये कर दिया है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें यूजर्स को 1GB दैनिक हाई स्पीड डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस, असीमित वॉयस कॉल और Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
वहीं Reliance Jio ने 186 रुपये के JioPhone प्लान की कीमत बढ़ाकर अब 222 रुपये कर दी है। इसमें 2GB दैनिक हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 दैनिक एसएमएस और Jio ऐप्स तक पहुंच शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
और कंपनी ने 749 रुपये के JioPhone प्लान की कीमत अब 899 रुपये कर दी है। यह प्लान 28 दिनों के लिए 2GB मोबाइल डेटा और 336 दिनों के लिए कुल 24GB डेटा के साथ आता है। अन्य लाभों में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 50 एसएमएस और Jio ऐप्स तक पहुंच शामिल है। यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।