Corona से मिलती राहत, पिछले 24 घंटों में 2.51 लाख नए मामले के साथ 12 प्रतिशत की गिरावट

जयपुर। ऐसा लग रहा है कोरोना प्रभाव अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। भारत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक भारत में दैनिक कोविड संक्रमण में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली हे। पिछले 24 घंटों में देश में 2.51 लाख नए मामले दर्ज किए गये हैं। वहीं सकारात्मकता दर 19.59% से घटकर 15.88% हो गई है। और गर सप्ताह सकारात्मकता दर की बात करें तो यह 17.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले एक दिन में कोरोना से 627 नई मौत हुई हैं। अब कोराना से कुल मौतों का आंकड़ा 4.92 लाख के लगभग पहुंच गया है।

राजस्थान में कोरोना का हाल
राजस्थान की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दिन में कुल 9227 केस सामने आये हैं। वहीं पिछले सात दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीजों का औसत 12,478 रहा है। वहीं पिछले एक दिन में कोरोना से 20 मौत हुई हैं जिसके साथ कुल कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा अब 9,181 पहुंच गया है।

भारत में टीकाकारण का आंकड़ा
भारत में अब तक कुल 164.35 करोड़ को टीकाकरण हो चुका है। जिसमें भारत की 95 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, वहीं 74 प्रतिशत लोगों को कोरोना की एक डोज लग चुकी है।
दिल्ली में कोरोना का हाल
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 4,291 मामले दर्ज किए गए जो पिछले दिन की तुलना में 42 प्रतिशत कम हैं। वहीं, कोरोना से 34 नई मौतें हुई।