अटारी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गांव अटारी में श्री रामलीला 20 जनवरी से 22 जनवरी तक समय प्रातः 11:00 बजे से साय: 5 बजे तक होगी, कलश यात्रा 21 जनवरी को प्रातः काल 10:00 बजे से शुरू होगी । रामायण पाठ 22 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ साय: 8 बजे, दीप महोत्सव साय: 7 बजे होगा । वर्षों प्रतीक्षा पर लगा अब विराम, 22 जनवरी को अवधपुरी में रामलला विराजमान होंगे। यह सूचना अटारी गांव के सरपंच अंकित मान सिंह ने दी है ।