Baran : सेवारत व सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षकों का स्नेहमिलन समारोह आयोजित
बारां सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शामिल हुए नर्सिंगकर्मी
बारां 9 अगस्त। विश्व मित्रता दिवस के उपलक्ष में महाराव भीमसिंह चिकित्सालय कोटा के नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के बेच 1981-84 के नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों का स्नेहमिलन समारोह कोटा के श्रीनाथपुरम स्थित होटल क्राउन रॉयल में आयोजित हुआ। जिसमें बारां सहित भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बूंदी, कोटा एवं दूरदराज से आए सेवारत एवं सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। दिनभर चले कार्यक्रम की शुरूआत नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद दिवंगत साथियों बलजीत सिंह यादव, इश्हाक मोहम्मद शेख व भानूकुमार टेलर को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सभी ने अपने अनुभव साझा किए। फिर मनोरंजन का दौर चला। जिसमें मधुर गीत व संगीत की धुन पर नृत्य किया। नर्सिंग अधीक्षक श्याम बिहारी अग्रवाल, एमबीएस चिकित्साललय कोटा, नर्सिंग अधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा जेकेलोन चिकित्सालय कोटा, जगदीश बंसल पूर्व नर्सिंग अधीक्षक एसएमएस चिकित्सालय जयपुर द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सूरज सिनोलिया पूर्व नर्सिंग ऑफिसर रामगंजमंडी, श्याम बिहारी अग्रवाल सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एमबीएस होस्पीटल कोटा, हेमराज किराड़ पूर्व नर्सिंग ऑफिसर, कृष्णमुरारी शर्मा नर्सिंग अधीक्षक जेके लॉन कोटा, रामस्वरूप मालव पूर्व नर्सिंग अधीक्षक व फारूक मोहम्मद, देवीलाल धाकड़ नर्सिंग अधीक्षक एचएमसीएच, राकेश कुमार त्रिवेदी पूर्व नर्सिंग अधीक्षक, रमेशकुमार वैष्णव बूंदी का विशेष सहयोग रहा। संचालन मुकेशकुमार जैन ने किया। इस दौरान सबसे वरिष्ठ साथी घनश्याम महावर कोटा का माल्यार्पण कर सम्मान व स्वागत किया। कार्यक्रम में रमेश गुप्ता नर्सिंग अधीक्षक करौली, कन्हैयालाल किराड़ व बद्रीप्रसाद रजक पूर्व नर्सिंग अधीक्षक शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां ने आगामी गतिविधियों के तहत कार्यक्रम करते रहने का सुझाव दिया। सभी सहभागियों को आयोजकों की ओर से मोतियों की माला पहना कर एक-एक 5 ग्राम चांदी का सिक्का मेडलस्वरूप व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।