संवाददाता गौतम के गट्स
जोधपुर ।
जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना औसियां में दिनांक 15.02.2022 की रात्रि को माताजी मंदिर औसियां के श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमले की घटना का खुलासा करते हुये हमला का आरोपी हमीराराम पुत्र केसूराम जाति जाट, निवासी बैठवासिया पुलिस थाना ओसिया, जिला जोधपुर को थानाधिकारी पुलिस थाना ओसियां मय टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्रथम सूचना रिपोर्ट का विवरण -
प्रार्थी संजय शाह पुत्र देवीचंद शाह जाति जैन निवासी जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र ने दिनांक 15.02.2022 को उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मैं अपने परिवार सहित सच्चियाय माताजी मंदिर औसिया के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन करने के बाद सर्वाेतम रेस्टोरेंट में खाना खाकर जैन धर्मशाला ओसियां के लिए रवाना हुआ, तभी एक बिना नम्बरी बोलेरो केम्पर में सवार पांच छः व्यक्तियो ने लूट के ईरादे से हमला कर प्रार्थी की गाडी के कांच फोड दिये तथा गाडी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। उक्त रिपोर्ट पर अविलम्ब प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री बाबूराम डेलू थानाधिकारी औसियां द्वारा शुरू किया गया। उक्त घटना का खुलाशा कर मुलजिमानों के त्वरित गिरफतारी के निर्देश थानाधिकारी औसियां को दिये गये।
कार्यवाही पुलिस -
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना को गम्भीरता से लिया जाकर घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर मुलजिमानों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। इस हेतु श्री दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी व श्री नूर मोहम्मद वृताधिकारी वृत औसियां के सुपरविजन में औसियां थानाधिकारी बाबूराम डेलू के नेतृत्व में पुलिस थाना ओसिया से विशेष टीम बनाई जाकर आसूचना संकलन शुरू किया। थानाधिकारी द्वारा तुरन्त मौके पर मय जाब्ता पहुंच घटना की जानकारी ली जाकर वांछित अज्ञात आरोपीयांे की तलाश हेतु जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। परिवादी द्वारा पेश रिपोर्ट पर अविलम्ब प्रकरण दर्ज कर कर पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात मुलजिमानों के आमद रफत के संभावित रास्तों पर तलाश शुरू की गई। दौराने अनुसंधान आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर प्रकरण की घटना का खुलासा करते हुये मुख्य आरोपी हमीराराम पुत्र श्री केसूराम जाति जाट, निवासी बैठवासिया पुलिस थाना ओसिया, जिला जोधपुर को गिरफतार कर प्रकरण हाजा में प्रयुक्त बिना नंबरी बोलेरो केम्पर को बरामद करने मंे सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण -
अनुसंधान से सामने आया कि प्रार्थी श्री संजय शाह पुत्री सहित अपनी निजी कार से सर्वोतम रेस्टोरंेट से खाना खाकर रवाना होकर डाक्टर शर्मा के मकान पास स्पीड ब्रेकर के पर पीछे से तेज गति मंे आ रही बोलेरो केम्पर गाडी में टक्कर लग गई, जिस पर मुलजिमानों द्वारा प्रार्थी की गाडी को ओवरटेक कर रूकवाने का ईशारा किया मगर प्रार्थी द्वारा रात्रि में डर के मारे कार नहीं रोकने पर कार का उनके द्वारा पीछा कर लोहे के सरिये से कांच तोड दिये। जिस पर प्रार्थी द्वारा हमलावरों से बचने के लिये अपनी गाडी यूटर्न कर वापिस स्वाद रेस्टोरेंट के सामने रूक कर उतर कर होटल के अंदर जाने लगे पर आरोपीगण द्वारा पीछा करते हुये उनकी खडी गाडी पर पुनः टक्कर मार दी तथा मौके से जोधपुर रोड की तरफ फरार हो गये। अनुसंधान से लूट की घटना घटित होना सामने नहीं आई है। उक्त घटना में शामिल मुलजिमानों की तलाश जारी है। उक्त घटना के खुलाशे में औसियां थानाकिारी के नेतृत्व में हैड कानि. हरिराम, नरपतदान, कानि, भीरमराम, विक्रमसिंह, किरताराम की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार मुलजिम-
हमीराराम पुत्र केसूराम जाति जाट, निवासी बैठवासिया पुलिस थाना ओसिया, जिला जोधपुर
मय वारदात प्रयुक्त वाहन
टीम का विवरण -
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश करने व मुलजिम को गिरफतार करने की कार्यवाही के लिये औसियां थानाधिकारी बाबूराम डेलू, हैड कानि. हरिराम, नरपतदान, कानि, भीरमराम, विक्रमसिंह, किरताराम, धर्माराम, धन्नाराम, कानाराम, निवासराम, मुकेश, घेवरराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिनको पुरस्कृत करने की घोषणा की है।