पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता करें राजस्व अधिकारी - जिला कलक्टर
पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता करें राजस्व अधिकारी - जिला कलक्टर
राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 14 दिसंबर। जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को यहां जिला कलक्टेªट सभागार में जिला डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवष्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जावे। सभी उपखण्ड अधिकारी मंगलवार को पटवारियों के साथ बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा करे। साथ ही शून्य प्रगति होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी माह में अभियान चलाकर आम रास्तों से अतिक्रमण हटाए जाएं। उन्हांेने निर्देश दिए कि स्टार प्रकरणों में अब तक की गई कार्यवाही रिपोर्ट भिजवाई जावे। साथ ही इन प्रकरणों का निस्तारण संवदेनशील होकर किया जावे।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि चिकित्सा विभाग उन्हें सीएचसी निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करे। उन्होंने निर्देश दिए कि शमशान, कब्रिस्तान, चिकित्सा संस्थानों आदि के प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले सप्ताह में खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की जावे। साथ ही रिको औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित प्रकरणों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जावे।
उन्होनंे निर्देश दिए कि चारागाह और राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जावे। पंजीयन के प्रकरणों में मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया जावे। गांवों मंे कचरा संग्रहण केन्द्र से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो। उन्हांेने जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए कि घरेलू गेस सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए त्वरित कार्यवाही की जावे। राजस्व वसूली के कार्य को गति प्रदान करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चौधरी, उपखण्ड अधिकारी बूंदी सोहन लाल, के.पाटन उपखण्ड अधिकारी बलवीर सिंह, लाखेरी उपखण्ड अधिकारी युगांतर शर्मा, उपखण्ड अधिकारी तालेडा कार्तिकेय मीणा सहित राजस्व अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।