RRB NTPC CBT 1 का संशोधित परिणाम जारी होगा..!, ग्रुप डी में दो की जगह एक परीक्षा होगी

जयपुर। बिहार से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्विट करके जानकारी दी है कि अब रेलवे RRB NTPC CBT 1 का संशोधित परिणाम जारी किया जायेगा। साथ ही रेलवे ग्रुप डी में लगने वाली दो परिक्षाओं की जगह एक ही परीक्षा आयेजित की जोयगी।
सुशील मोदी ने बताया कि उनकी मुलाकात रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से हुई है, और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि RRB NTPC CBT 1 का परिणाम "एक छात्र' एक रिज्लट" के अनुसार जारी किया जायेगा। साथ ही सुशील मोदी ने बिहार प्रशासन से किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्यवाही करने से मना किया है।

सुशील मोदी ने ट्विट किया और लिखा, "रेलवे ग्रुप डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर

रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे दिलाया भरोसा

बिहार में प्रशासन न करे कोई दमनात्मक कार्रवाई"

रेलवे ग्रुप डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर

- रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे दिलाया भरोसा

- बिहार में प्रशासन न करे कोई दमनात्मक कार्रवाई

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 27, 2022

सुशील मोदी ने एक अन्य ट्विट में लिखा, "मैंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि एनटीपीसी के मामले में "वन कैंडीडेट-वन रिजल्ट" के सिद्धांत पर निर्णय किया जाना चाहिए"।
उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने यदि फैसला अचानक लेने से परहेज किया होता और समय रहते छात्रों के भ्रम दूर किये होते,तो बिहार में ऐसी अप्रिय स्थिति नहीं पैदा होती।

साथ ही सुशील मोदी ने बिहार पुलिस से अपील करते हुए लिखा, "मेरी राज्य के पुलिस प्रशासन से अपील है कि छात्रों पर कोई दमनात्मक कार्रवाई न की जाए। छात्र कोई अपराधी नहीं हैं।
छात्रों से अपील है कि संयम बरतें ताकि रेलवे बोर्ड मामले के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर परीक्षार्थियों के हित में फैसला कर सके"।
बता दें कि छात्रों के भारी विरोध और उग्र आंदोलन के बाद अब रेलवे बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का संशोधित परिणाम जारी करने पर विचार कर रही है। साथ ही ग्रुप डी के दो सीबीटी होने वाले थे अब यह परीक्षा एक ही लेवल पर आयोजित की जा सकती है।